उत्तराखंड शासन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। तीन IPS अफसरों की केंद्र पर प्रतिनियुक्ति दी गई है। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिए हैं।
IPS मुख्तार मोहसिन को NCRB की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मोहसिन को एनसीआरबी में डिप्टी डायरेक्टर बनाया है। वहीं IPS नीरू गर्ग को ITBP में DIG का जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा IPS अरुण मोहन जोशी को BSF में DIG की जिम्मेदारी दी गई है। गृह मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किये गए हैं।
केंद्र सरकार के Ministry of Home Affairs की ओर से प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी होने के बाद तीनों आईपीएस अधिकारियों को उत्तराखंड शासन स्तर से औपचारिक रूप से रिलीव कर दिया गया है। अब ये अधिकारी अपने-अपने केंद्रीय संगठनों में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
